परिचय – Stallion Shahbaaz
पुष्कर मेला 2025 लग चुका है। ओर सभी प्रकार के पशु जैसे घोड़े ऊंट गाये आने लग गई है। इसी बीच चर्चा में अभी आज की तारीख में Stallion Shahbaaz – है जिसने सभी को अपना दीवाना बना लिया है। यह घोड़ा मारवाड़ी नस्ल का है ओर बहुत ही खूबसूरत है। ये बाप ओर मां साइड से भी बहुत खानदानी है। यह घोड़ा पंजाब से आया है और पुष्कर मेले में चर्चा का का विषय बना गया है क्योंकि इसकी कीमत 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। क्या है ऐसा इस घोड़े में आइए जानते है पूरी खबर।
Stallion Shahbaaz – जानिए इसके बारे में पूरी डिटेल।
यह घोड़ा मारवाड़ी नस्ल का है जो कि राजस्थान की नस्ल है। यह घोड़ा 24 घंटे का सफर तय करके पंजाब से पुष्कर आया है। इसके मालिक गुरप्रताप सिंह गिल जिन्हें घोड़ों की दुनिया में गैरी गिल जी के नाम से जानते है। इन्होंने बताया कि वह हर साल पुष्कर में करीब 35 से 40 घोड़ा घोड़ी लेकर आते है। बहुत अच्छी कीमत में बेचते है। वह जब भी पुष्कर अपने घोड़ा घोड़ी लेकर आते है तो पूरे पुष्कर घोड़ा बाजार में आकर्षण का केंद्र बन जाता है। फिर उन्होंने इस शाहबाज के बारे बताया कि ये घोड़ा हमारे स्टड फार्म का सबसे तगड़ा ओर महंगा घोड़ा है। ओर अभी ये पुष्कर का सबसे महंगा घोड़ा बना हुआ हैं। यह करीब 7 घोड़े के शो भी जीत चुका है। उन्होंने कहा कि अभी इसको बेचने का मेरा कोई भी मन नहीं है लेकिन अगर मुझे इसकी अच्छी रकम मिली तो में मन बना लूंगा। उन्होंने इसकी कीमत 15 करोड़ रुपए बताई है। जो कि एक बहुत बड़ी रकम है। उन्होंने बताया कि इसकी क्रॉसिंग फीस 2लाख रुपए है और इससे महीने की करीब 25 से 30 घोड़ी कवर होती है।
Stallion Shahbaaz – के माता पिता के बारे में जानिए।
Stallion Shahbaaz– Sire by – Saptash
Saptash Sire by – Kala Kanta
Kala Kanta Sire by – Alishan
Alishan Sire by Tufan
Stallion Shahbaaz– Dam by – Roop
Roop Sire by Tufan
Stallion Shahbaaz – 15 करोड़ जैसी क्या खास बात ?
शाहबाज को 15 करोड़ का घोड़ा बनाने के पीछे कही खास बाते है। जिन पर अभी हम बात करेंगे। इस घोड़े की सबसे खास बात यह है कि इस घोड़े की बल्ड लाइन बहुत शानदार है। भारत की सबसे अच्छी नस्ल मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा है यह। इस घोड़े की क्रॉसिंग फीस की बात करे तो इसकी क्रॉसिंग फीस 2 लाख रुपए है। ओर इससे करीब 35 से 40 घोड़िया महीने की कवरिंग होती है। इसके जितने बचे अभी मार्केट में आए है वो सभी बच्चे टॉप क्वालिटी के है। ये बहुत से हॉर्स शो विनर भी है।
निष्कर्ष
यह घोड़ा आज की तारीख में पुष्कर मेले 2025 का सबसे कीमती घोड़ा है। इसकी नस्ल ओर इसकी बल्ड लाइन भी बहुत अच्छी है। इसीलिए इसकी कीमत 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसने ब्रीडिंग मै भी बहुत शानदार रिजल्ट दिए हैं। इसके बच्चे भी लाखों रुपए मैं बिकते है। अगर आपको इसकी या किसी अन्य घोड़े की ओर अधिक जानकारी चाहिए तो हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताए। आज के लिए बस इतना ही मिलते है एक नई न्यूज के साथ।
1 thought on “Stallion Shahbaaz – 15 करोड़ का घोड़ा आया पुष्कर मेले में।”